पुनर्विकसित ऐशबाग स्टेशन का पीएम ने वर्चुअली लोकार्पण किया

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों एवं अन्य परियोजनाओं का लोकापर्ण किया। ऐशबाग जं. रेलवे स्टेशन का विस्तृत पुनर्विकास किया गया है, जिसके अंतर्गत उच्च स्तरीय सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इस योजना में 24.13 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

पुनर्विकसित ऐशबाग स्टेशन का पीएम ने वर्चुअली लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ’अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अन्तर्गत 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों एवं अन्य परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास रिमोट बटन दबाकर किया। इसमें पुनर्विकसित पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग जं. रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी शामिल रहा। इस मौके पर ऐशबाग जं. स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल एवं मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा बिष्ट यादव, महानगर अध्यक्ष, भाजपा आनंद द्विवेदी , प्रतिनिधि केंद्रीय रक्षामंत्री, भारत सरकार दिवाकर त्रिवेदी , जनप्रतिनिधिगण, लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

रविवार का कार्यक्रम

डीआरएम ने कहा कि ऐशबाग जं. का व्यापक उन्नयन कार्य पूरा किया गया है। इस आधुनिकीकरण से हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ऐशबाग जं. स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। जींद और सोनीपत स्टेशनों के मध्य चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की विशेषताओं से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम में निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने गीत-संगीत एवं नृत्य तथा लघु नाटिका का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अरिजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विकास कार्यों की लागत

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने 24.13 करोड़ रुपये की लागत से ऐशबाग जं. स्टेशन का पुनर्विकास कराया है। इसके अंतर्गत यह कार्य कराए गए हैं-

- स्टेशन परिसर का व्यापक विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है।

- यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ उच्च स्तरीय पार्किंग सुविधाओं का विकास भी शामिल है।

- प्लेटफार्मों पर आधुनिक फर्श, आधुनिक प्रसाधन, उन्नत पार्किंग एरिया (5,500 वर्ग मीटर) तथा सर्कुलेटिंग एरिया (4,300 वर्ग मीटर) में हरित पार्कों का विकास तथा यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए मानक अनुरूप एलईडी. साइनेज लगाए गए हैं।

- दोनों तरफ के प्रवेश द्वारों पर ‘काऊ कैचर’ का प्रावधान किया गया है।

- स्टेशन पर 26 नए शेल्टर और विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया बनाए गए हैं।

- आधुनिक वेटिंग हॉल, साथ में शिशु आहार कक्ष और अलग-अलग प्रसाधन बने हैं।

- पार्सल ऑफिस, पे एंड यूज टॉयलेट, बड़ी पार्किंग और सुंदर फसाड भी तैयार किया गया है।

- ऊर्जा के लिए डीजी सेट और सोलर पैनल, पर्यावरण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाए गए हैं।

- दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं, रैम्प, व्हीलचेयर, ब्रेल मैप आदि उपलब्ध हैं।

भविष्य की योजनाएं

वर्तमान में एक एफओबी और प्लेटफार्म 1 एवं 6 पर लिफ्ट कार्यरत हैं। सितंबर से 06 मीटर चौड़े नए एफओबी का निर्माण शुरू होगा, जिसकी टारगेट तिथि 31 अगस्त 2027 है। इसके बाद प्रत्येक प्लेटफार्म पर लिफ्ट और दोनों छोरों पर एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कितने स्टेशनों का लोकार्पण किया गया?−
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का लोकार्पण किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपुनर्विकसित ऐशबाग स्टेशन का पीएम ने वर्चुअली लोकार्पण किया