भारत की विकास यात्रा में डॉक्टरों और सीए का अहम योगदान : मोदी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सक दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि डॉक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और सीए आर्थिक वृद्धि में सहायक होते हैं। उन्होंने वेनेजुएला में राहत कार्य कर रहे भारतीय डॉक्टरों की सराहना भी की।

भारत की विकास यात्रा में डॉक्टरों और सीए का अहम योगदान : मोदी

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चिकित्सक दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में इन दोनों पेशेवरों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संदेश में लिखा कि देश के चिकित्सक बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय अनुसंधान को बढ़ाने, नवोन्मेष को अपनाने तथा सभी को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारत ने एक दशक में स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत किया है। चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या दोगुने से अधिक, जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा सीटों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका

एक अन्य संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता से चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की वित्तीय प्रणालियों को मजबूत करते हैं। वे व्यवसायों को सहयोग, उद्यमिता को बढ़ावा और निवेशकों में विश्वास पैदा करते हैं। उनकी विशेषज्ञता आर्थिक वृद्धि और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

वेनेजुएला में राहत कार्य

प्रधानमंत्री ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत-बचाव कार्य में जुटे भारत के चिकित्सकों और चिकित्सा पेशेवरों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनौती के बावजूद जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के उनके प्रयास इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण हैं कि समाज के सामने जब भी कोई चुनौती आती है तो चिकित्सा पेशेवर कैसे आगे आकर उससे निपटने में मदद करते हैं।

संभवतः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने किस दिन को मनाने की शुभकामनाएं दी?
प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सक दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस की शुभकामनाएं दी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।