मोदी ने अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर को शादी की बधाई दी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके पति रोहन ठक्कर को शादी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विवाह समारोह में आमंत्रित करने के लिए कपूर परिवार का आभार भी व्यक्त किया। बोनी कपूर ने पीएम का पत्र साझा करते हुए बताया कि पीएम की शुभकामनाओं ने शादी को और खास बना दिया।

मोदी ने अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर को शादी की बधाई दी

मुंबई, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके पति रोहन ठक्कर को शादी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही शादी में आमंत्रित किए जाने पर कपूर परिवार का आभार भी व्यक्त किया। कपूर परिवार को भेजे गए पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘अंशुला और रोहन को विवाह के इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विवाह समारोह में आमंत्रित करने के लिए आपका हृदय से धन्यवाद। ईश्वर करे कि दोनों का वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से भरा रहे तथा उनका रिश्ता हमेशा अटूट बना रहे।’ बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री का यह पत्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए उनका आभार जताया।

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण आशीर्वाद ने अंशुला और रोहन के विवाह को पूरे कपूर परिवार के लिए और भी यादगार बना दिया है। अंशुला कपूर ने अपने लंबे समय के मित्र रोहन ठक्कर से 6 जुलाई को विवाह किया। दोनों की सगाई जुलाई 2025 में हुई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।