भारत-यूके रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी : मोदी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते को दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण क्षण बताया। यह समझौता आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा, कृषि और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देगा, और भारतीय पेशेवरों को यूके में काम करने में सहायता करेगा। मोदी ने साझा लक्ष्यों के लिए सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

भारत-यूके रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी : मोदी

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत-यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू होने को दोनों देशों के रिश्तों में एक अहम पल बताया। उन्होंने कहा कि भारत और यूके साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और गहरे होंगे और इससे लोगों के लिए साझा लक्ष्यों को असल मौकों में बदला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि समग्र आर्थिक और व्यापार समझौता (सेटा) से किसानों, उद्यमियों और छोटे उद्योगों को नई गति मिलेगी। साथ ही कई अहम सेक्टरों को यूके के बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा समझौता यूके में अस्थायी रूप से काम कर रहे भारतीय पेशेवरों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह पल हमारे लोकतंत्रों के बीच भरोसे और व्यापार, तकनीक, निवेश और अनुसंधान पर आधारित भविष्य की ओर देखने वाली साझेदारी बनाने के हमारे संकल्प को दिखाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभारत-यूके रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी : मोदी