सुपौल : पीएम किसान की 24वीं किस्त से पहले हर साल ई-केवाईसी जरूरी

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। अब हर साल उन्हें अपनी ई-केवाईसी अपडेट करानी होगी। निर्धारित समय पर प्रक्रिया की पूर्ति नहीं करने पर अगली किस्त रुक सकती है। जिले में 2 लाख 48 हजार से अधिक लाभार्थियों में से 46 हजार अब भी ई-केवाईसी करने में पीछे हैं।

सुपौल : पीएम किसान की 24वीं किस्त से पहले हर साल ई-केवाईसी जरूरी

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने योजना में ई-केवाईसी को लेकर नियम में बदलाव किया है। अब किसानों को हर साल अपनी ई-केवाईसी अपडेट करानी होगी। 24वीं किस्त जारी होने से पहले ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं कराने वाले किसानों की अगली किस्त अटक सकती है। ऐसे में उन्हें योजना के तहत मिलने वाले सालाना छह हजार रुपये के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 2 लाख 48 हजार 135 किसान लाभुक हैं। इनमें से 2 लाख 1 हजार 862 किसानों ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 46 हजार 273 किसान अब भी ई-केवाईसी से वंचित हैं। कृषि विभाग की ओर से इन किसानों से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की जा रही है।

ई-केवाईसी की प्रक्रिया

पंचायत स्तर पर तैनात कर्मियों को भी किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अधिक से अधिक किसान समय रहते अपनी ई-केवाईसी अपडेट करा सकें। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान को साल में तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रत्येक किस्त में दो-दो हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। योजना का उद्देश्य छोटे और लघु किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि पूंजी के अभाव में कृषि कार्य प्रभावित नहीं हो। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले किसान खुद पीएम किसान ऐप के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर या पंजीकरण संख्या के माध्यम से लॉग-इन कर फेस ऑथेंटिकेशन यानी चेहरा स्कैन कर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

कृषि समन्वयक का संपर्क

जो किसान खुद ई-केवाईसी नहीं कर पा रहे हैं, वे अपनी पंचायत के कृषि समन्वयक (विलेज नोडल ऑफिसर) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) या वसुधा केंद्र पर जाकर भी ई-केवाईसी अपडेट कराई जा सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों को अब हर साल ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। जिला कृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार भारती ने किसानों से जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 24वीं किस्त जारी होने से पहले ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है। प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले किसानों की अगली किस्त अटक सकती है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर कर्मियों को किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। किसान पीएम किसान ऐप के जरिए मोबाइल से घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि समन्वयक अथवा नजदीकी वसुधा केंद्र पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

सामान्य प्रश्न

✦ई-केवाईसी क्यों अनिवार्य किया गया है?−
अब किसानों को हर साल अपनी ई-केवाईसी अपडेट करानी होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : पीएम किसान की 24वीं किस्त से पहले हर साल ई-केवाईसी जरूरी