पीएम केयर्स योजना के बच्चों से सीडीओ ने किया संवाद
देवरिया, निज संवाददाता। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना एवं महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीडीओ ने ली। उन्हो

देवरिया, निज संवाददाता। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना एवं महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीडीओ ने ली। उन्होंने पीएम केयर्स योजना के बच्चों से संवाद किया। साथ ही हर बच्चे के भविष्य की योजना और उनके आर्थिक विकास के बारे में जानकारी ली।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने वन स्टॉप सेंटर, राजकीय बाल गृह (बालक), जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगला योजना एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। संरक्षण अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि सदर ब्लाक के अंतर्गत भटजमुआव निवासी रिद्धी पाण्डेय एवं सिद्धी पाण्डेय के लिए आवास उपलब्ध नहीं है।
इस पर सीडीओ ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित कराने को कहा। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का समय से क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की वार्षिक कार्ययोजना तैयार कराने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त बच्चों के स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें उपहार वितरित किया। इस दौरान बच्चों के साथ उनके संरक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला परिवीक्षा अधिकारी स्कन्द कुमार मिश्रा, प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह (बालक) राम कृपाल, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सावित्री राय, रणजीत सिंह, नीतू भारती, मीनू जायसवाल, सैफ खान, अमित कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


