पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रिषिकेषराजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज में हरेला पर गोष्ठी और पौधरोपण कार्यक्रम हुआराजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज में हरेला पर गोष्ठी और पौधरोपण कार्य
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में पर्व हरेला के अवसर पर पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। रविवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रेंज की वन क्षेत्राधिकारी उर्वशी गौतम ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी प्राचीन परंपरा है। राज्य सरकार द्वारा इसे राजकीय पर्व घोषित किए जाने के बाद पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण और संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी बच्चों और अभिभावकों से अपने घर या आसपास कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया I
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


