ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपियाली बसाक ने रचा इतिहास, बिना ऑक्सीजन सिलेंडर लिए माउंट एवरेस्ट फतह

पियाली बसाक ने रचा इतिहास, बिना ऑक्सीजन सिलेंडर लिए माउंट एवरेस्ट फतह

उन्होंने यह कामयाबी दूसरे प्रयास में हासिल की है। पिछली बार भी वह चोटी के काफी करीब पहुंच गई थीं, लेकिन फंडिंग की कमी की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकी थीं।

पियाली बसाक ने रचा इतिहास, बिना ऑक्सीजन सिलेंडर लिए माउंट एवरेस्ट फतह
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 24 May 2022 08:43 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल की पियाली बसाक ने माउंट एवरेस्ट फतह किया। पियाली माउंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के फतह करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। पियाली रविवार को भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचीं हैं। पियाली बसाक की जीत पर बंगाल में खुशी की लहर है। बंगाल सरकार की ओर से भी पियाली बसाक को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।

दरअसल, हुगली जिले की रहने वाली पियाली बसाक बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के ही माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोहीं बनीं हैं। वे हुगली जिले के चंदननगर की रहने वाली हैं। उन्होंने यह कामयाबी दूसरे प्रयास में हासिल की है। पिछली बार भी वह चोटी के काफी करीब पहुंच गई थीं, लेकिन फंडिंग की कमी की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकी थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल करने वालों के इतिहास में यह रिकार्ड अभूतपूर्व घटना है। हालांकि इससे पहले कई पर्वतारोही बिना आक्सीजन के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे हैं। देश-विदेश के अन्य पर्वतारोहियों ने भी रिकार्ड बनाया है, लेकिन पियाली बसाक ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही हैं, जिसने बिना आक्सीजन के लिए एवरेस्ट की चोटी पर फतह हासिल की है। एवरेस्ट फतह करने के बाद वह कैंप चार में शिखर पर लौटी हैं।

इससे पहले पियाली बसाक ऑक्सीजन समर्थन के बिना माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से को फतह करने के लिए निकली थीं। हालांकि ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि धन की कमी के कारण उन्हें अपना अभियान लगभग छोड़ना पड़ा था। लेकिन आखिरकार उन्हें दोबारा एवरेस्ट के लिए अनुमति मिल गई और उन्होंने इसे फतह भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें