गोमिया में जेईई-नीट की प्रीमियम तैयारी शुरू
गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल ने करियर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऐलन रांची के साथ सहयोग की घोषणा की। विद्यालय ने जेईई एडवांस्ड एवं जेईई मेन परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों को ऐलन के वीडियो लेक्चर और टेस्ट सीरीज का लाभ मिलेगा।

गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया ने शुक्रवार को करियर गाइडेंस एवं ऐलन सिस्टम ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐलन रांची के साथ शैक्षणिक सहयोग की घोषणा की। विद्यालय ने जेईई एडवांस्ड 2026 में 6 विद्यार्थियों तथा जेईई मेन 2026 में 11 विद्यार्थियों की शानदार सफलता हासिल की है। इसमें समर्पित शिक्षकों विशाल मोदी, सौरभ कुमार, एसके गुप्ता एवं राहुल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सहयोग की जानकारी
इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड एवं नीट में सफलता दिलाने के लिए ऐलन रांची के साथ यह महत्वपूर्ण पहल की है। इस सहयोग के तहत अब पिट्स मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों को ऐलन के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर, उच्च गुणवत्ता वाली टेस्ट सीरीज तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट अध्ययन सामग्री का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी तैयारी और अधिक सशक्त होगी।
मार्गदर्शन का महत्व
ऐलन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के विशिष्ट प्रतिनिधियों प्रियंक झा जेईई एकेडेमिक हेड, अभिषेक डिजिटल हेड, ऐलन झारखंड तथा अमिताभ सिंह डिजिटल डवलपमेंट, ऐलन को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, प्रभावी अध्ययन रणनीतियों, करियर विकल्पों एवं अनुशासित अध्ययन के महत्व पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा कि करियर मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की आधारशिला है। उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता व आईईपीएल (ओरिका) गोमिया के एमसीएम अभिषेक विश्वास ने कहा कि ज्ञान, दृढ़ संकल्प और उचित मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी हैं।


