विज्ञान प्रश्नोत्तरी में ऋषभ रहे प्रथम
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में खण्ड स्तरीय सीमांत पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। छात्रों ने जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विचार किए। जूनियर वर्ग में विभिन्न छात्रों ने विज्ञान मॉडल और प्रश्नोत्तरी में पुरस्कार जीते।

पिथौरागढ़। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट में खण्ड स्तरीय सीमांत पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने जलवायु परिवर्तन अनुकूलन रणनीतियों,आपदा प्रबंधन के एकीकरण,प्राकृतिक जल संसाधन व उनका सरंक्षण,साइबर सिक्योरिटी,साइबर हाईजीन को लेकर महोत्सव में हिस्सा लिया। विज्ञान पर आधारित मॉडल के जूनियर वर्ग में प्रिया बिष्ट ने पहला,गुंजन पाण्डेय ने दूसरा,बसंत कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में ऋषभ भट्ट ने पहला,हर्षित ने दूसरा व दक्ष कापडी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ये भी पढ़ें:विज्ञान प्रश्नोत्तरी में ऋषभ रहे प्रथम

