दूध वितरण वाहन से लोगों को जागरूक किया
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ पुलिस ने साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने कूड़ा संग्रहण और दूध वितरण वाहनों के माध्यम से नगर और गांवों में लोगों को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और म्यूल अकाउंट जैसे अपराधों के बारे में जानकारी दी।

पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कूड़ा संग्रहण व दूध वितरण वाहनों के जरिए नगर क्षेत्र व गांवों के लोगों को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और म्यूल अकाउंट जैसे अपराधों के बारे में जागरूक किया।

