दुबईफ्लाई विमान झड़प::पहले भी हुई हैं कॉकपिट में हमले और हाईजैक की घटनाएं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, एजेंसी। विमान के कॉकपिट के भीतर क्रू मेंबर्स या पायलटों द्वारादुबईफ्लाई विमान झड़प::पहले भी हुई हैं कॉकपिट में हमले और हाईजैक की घटनाएं

दुबईफ्लाई विमान झड़प::पहले भी हुई हैं कॉकपिट में हमले और हाईजैक की घटनाएं

नई दिल्ली, एजेंसी। विमान के कॉकपिट के भीतर क्रू मेंबर्स या पायलटों द्वारा एक-दूसरे पर हमला करने तथा प्लेन को हाइजैक करने की घटनाएं पहले भी हुईं हैं।

घटनाओं का विवरण

24 मार्च 2015: जर्मनविंग्स फ्लाइट 9525: सह-पायलट एंड्रियास लुबित्स ने कैप्टन के कॉकपिट से बाहर जाने के बाद दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया और विमान को फ्रांसीसी आल्प्स की पहाड़ियों में जानबूझकर क्रैश करा दिया था, जिसमें सभी 150 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान स्पेन के बार्सिलोना-एल प्राट हवाई अड्डे से जर्मनी के डसेलडोर्फ हवाई अड्डे के लिए उड़ा था।

फेडरल एक्सप्रेस फ्लाइट 705

7 अप्रैल 1994:फेडरल एक्सप्रेस फ्लाइट 705: विमान मेम्फिस, टेनेसी से सैन होजे कैलिफोर्निया के लिए रवाना हुई थी। इस विमान को कैप्टन डेविड सैंडर्स, फर्स्ट ऑफिसर जेम्स टकर जूनियर और फ्लाइट इंजीनियर एंड्रयू पीटरसन उड़ा रहे थे। विमान में ऑबर्न कैलोवे नाम का एक यात्री भी सवार था, जो फेडएक्स का ही फ्लाइट इंजीनियर था। ऑबर्न कैलोवे ने हथौड़े और भाले जैसे हथियारों से भरे गिटार केस के साथ कॉकपिट में घुसकर कैप्टन और सह-पायलट पर हमला कर दिया था। उसका इरादा प्लेन क्रैश कराकर बीमा राशि हासिल करने का था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद चालक दल ने उसका मुकाबला किया और विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

एथियोपियन एयरलाइंस फ्लाइट 702

17 फरवरी 2014: एथियोपियन एयरलाइंस फ्लाइट 702: इथियोपिया की इस फ्लाइट के सह-पायलट हैलेमेधिन ताकेले ने कैप्टन के शौचालय जाने के दौरान खुद को कॉकपिट के अंदर बंद कर लिया और प्लेन को हाइजैक करके जेनेवा ले गया ताकि वह वहां राजनीतिक शरण ले सके। इसमें कोई हिंसा नहीं हुई थी, लेकिन पायलट द्वारा अपने ही प्लेन का अपहरण करने की यह बड़ी घटना थी।

भारतीयों ने कई बार दिया है अद्भुत साहस का परिचय

हवाई यात्रा के दौरान विमान के हाईजैक के बाद कई बार भारतीयों ने असाधारण साहस का परिचय दिया है।

नीरजा भनोट ने दी थी कुर्बानी

5 सितंबर 1986: मुंबई से न्यूयार्क जा रही पैनएम की फ्लाइट 73 को कराची में अबू निडाल संगठन के चार सशस्त्र आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था। विमान में मौजूद एयर होस्टेस नीरजा भनोट ने साहस का परिचय देते हुए हाइजैक कोड सक्रिय कर दिया था, इसके बाद तीनों अमेरिकी पायलट कॉकपिट से बाहर निकलने में सफल रहे, और विमान हवा में नहीं उड़ा। करीब 17 घंटे तक चले इस संकट के दौरान नीरजा आतंकियों और यात्रियों के बीच ढाल बनकर खड़ी हो गई थीं, जिससे कई यात्रियों की जानें बच सकीं। हालांकि नीरजा इस घटना में अपनी जान गंवा बैंठीं।

इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट आईसी-814 का अपहरण

24 दिसंबर 1999: काठमांडू से दिल्ली आ रही इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट आईसी-814 का पांच आतंकियों ने अपहरण कर लिया। कैप्टन देवी शरण, फर्स्ट ऑफिसर राजिंदर कुमार और फ्लाइट इंजीनियर एके जिया ने विपरीत परिस्थितियों में भी विमान को संभाले रखा।

अधिक सामान्य प्रश्न

✦क्या विमान के कॉकपिट में क्रू मेंबर्स के बीच हमले की घटनाएं होती रही हैं?−
हाँ, विमान के कॉकपिट के भीतर क्रू मेंबर्स या पायलटों द्वारा एक-दूसरे पर हमला करने एवं प्लेन को हाइजैक करने की घटनाएं पहले भी हुई हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुबईफ्लाई विमान झड़प::पहले भी हुई हैं कॉकपिट में हमले और हाईजैक की घटनाएं