पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, यात्रियों का हंगामा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुम्बई जाने वाले विमान के पायलट ने तबीयत खराब होने के कारण उड़ान से इनकार कर दिया। यात्रियों ने हंगामा किया, जिससे उड़ान में लगभग 3.45 घंटे की देरी हुई। एयरलाइंस ने दूसरे पायलट को बुलाकर विमान को दोपहर 2.31 बजे रवाना किया।

पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, यात्रियों का हंगामा

बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह 10.45 बजे उस समय हंगामा मच गया, जब मुम्बई जाने वाले विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट ने तबीयत खराब होने का हवाला लिया। बोर्डिंग से ठीक पहले पायलट के इस अप्रत्याशित कदम से यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एयरलाइंस प्रबंधन ने अहमदाबाद से दूसरे पायलट को बुलवाया। इसकी वजह से तकरीबन 3.45 घंटे विलम्ब से विमान दोपहर लगभग 2.31 बजे रवाना हो सका। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6544 गुरुवार सुबह बाबातपुर एयरपोर्ट से मुम्बई जाने को तैयार थी। सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में यात्रियों की जांच चल रही थी। इस बीच, अचानक उन्हें पता चला कि पायलट ने तबीयत खराब होने की बात कहकर विमान उड़ाने से इनकार कर दिया है। इससे यात्रियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और वे हंगामा करने लगे। यात्रियों की कर्मचरियों से बहस भी हुई। एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को समझाया और वैकल्पिक इंतजाम में जुट गया।

यात्री टर्मिनल भवन में बैठकर विमान के रवाना होने का इंतजार करने लगे।

दोपहर में अहमदाबाद के विमान से दूसरा पायलट बाबतपुर पहुंचा और 2.31 बजे विमान को यहां से रवाना किया गया। यह भी कारण बताया जा रहा है कि पायलट की ड्यूटी का समय पूरा हो चुका था। नियमों के मुताबिक आगे की उड़ान से पहले पायलट को आराम लेना जरूरी था। ड्यूटी रोस्टर और एयरलाइंस प्रबंधन के बीच तालमेल की कमी के कारण आखिरी समय में यह परेशानी सामने आने की बात भी कही जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हंगामे का कारण क्या था?−
हंगामे का कारण यह था कि मुम्बई जाने वाले विमान के पायलट ने तबीयत खराब होने के कारण उड़ान से इनकार कर दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, यात्रियों का हंगामा