चार सदस्यीय समिति गठित, रेंजर और फॉरेस्टर जाएंगे ट्रेनिंग लेने
पीलीभीत टाइगर रेस्क्यू सेंटर का अक्टूबर में हो सकता है शुभारंभचार सदस्यीय समिति गठित, रेंजर और फॉरेस्टर जाएंगे ट्रेनिंग लेने चार सदस्यीय समिति गठित, र

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रेस्क्यू सेंटर को हैंडओवर करने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ी है। डीएफओ ने इसके लिए समिति का गठन कर एफडी को चिट्ठी लिखी है ताकि लखनऊ से विशेषज्ञों को बुला कर प्रक्रिया को गुणवत्ता चेक कर पूरा किया जा सके। साथ ही रेस्क्यू सेंटर के विधिवित संचालन व कमांड के लिए वन एवं वन्यजीव प्रभाग के एसडीओ व फारेस्टर को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। अक्टूबर में वन्यजीव प्राणि सप्ताह के अंतर्गत पीलीभीत टाइगर रेस्क्यू सेंटर को शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों कराने की योजना के अंतर्गत कार्य प्रक्रिया में तेजी आई है। कुल 14.33 करोड़ की लागत से पूरनपुर के गोपालपुर में बन कर तैयार रेस्क्यू सेंटर को हैंडओवर करने के लिए डीएफओ मनीष सिंह ने जांच समिति गठित कर दी है।
इसमें एसडीओ पूरनपुर, माला और महोफ के रेंजर समेंत सर्वेयर कुल चार सदस्यीय टीम को जिम्मा दिया गया है। साथ ही फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह को पत्र लिखा गया है। ताकि लखनऊ से एक्सपर्ट बुला कर इनकी गुणवत्ता को चेक कराते हुए हैंडओवर कराया जा सके।


