कांवड़ जत्थों का होगा पंजीकरण, 24 घंटे सक्रिय रहेगा सूचना तंत्र

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में कांवड़ यात्रा के दूसरे सोमवार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुर्कीति माधव ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी गई।

कांवड़ जत्थों का होगा पंजीकरण, 24 घंटे सक्रिय रहेगा सूचना तंत्र

पीलीभीत। कांवड़ यात्रा के दूसरे सोमवार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों पर होमवर्क कर अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुर्कीति माधव ने संयुक्त रूप से यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस एवं संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कांवड़िया जत्थे का विवरण दर्ज किया जाए, सूचना तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण की शुरुआत बरेली बार्डर पर स्थित शाही पुलिस चौकी से हुई, जहां डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तैनात पुलिस बल, सुरक्षा प्रबंधों और ड्यूटी व्यवस्था की जानकारी ली। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में प्रवेश करने वाले प्रत्येक कांवड़िया जत्थे का पूरा विवरण दर्ज करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सूचना तंत्र को पूरी तरह सक्रिय एवं मजबूत रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने शहर में लाल रोड होते हुए तहसील चौराहे तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा इंतजाम, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों को देखा। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर कहीं भी अव्यवस्था न रहे और सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम और एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल और सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांवड़ जत्थों का होगा पंजीकरण, 24 घंटे सक्रिय रहेगा सूचना तंत्र