आवश्यक वस्तुओं का वितरण छह जुलाई से होगा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में, डीएसओ ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं का वितरण 6 जुलाई से 20 जुलाई तक होगा। अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को गेहूं और चावल निःशुल्क दिए जाएंगे, जबकि चीनी की दर 18 रुपये प्रति किलोग्राम रहेगी। आधार कार्ड संबंधी समस्याओं वाले लाभार्थियों के लिए 20 जुलाई को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन मिलेगा।

आवश्यक वस्तुओं का वितरण छह जुलाई से होगा

पीलीभीत। डीएसओ ने बताया कि माह जुलाई की आवश्यक वस्तुओं का वितरण छह जुलाई से शुरू होकर 20 जुलाई तक होगा। आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुबह आठ बजे से अपराह्न 12 बजे तक और अपराह्न दो बजे से छह बजे तक किया जाएगा। अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को गेहूं 21 किग्रा प्रति राशनकार्ड, चावल 14 किग्रा प्रति राशनकार्ड को निःशुल्क और चीनी माह अप्रैल, मई व जून के लिए एक किग्रा प्रति राशनकार्ड अर्थात कुल 03 किग्रा (माह जुलाई में) 18 रुपये प्रति किग्रा एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को गेहूं तीन किग्रा प्रति यूनिट व चावल दो किग्रा प्रति यूनिट निःशुल्क दिया जाएगा।

सभी कार्डधारक अंतिम तिथि से पहले सामग्री प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि ऐसे राशनकार्डधारक जिनका किन्ही कारणों से आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनका अंगूठा/आंखें ई-पास मशीन स्वीकार नहीं कर रही हैं। ऐसे राशनकार्ड धारकों को 20 जुलाई को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं दी जाएगी। डीएसओ ने जिले के समस्त राशनकार्डधारकों से अपील की है कि वितरण के दौरान अपने राशनकार्डों में दर्ज समस्त यूनिटों की ईकेवाइसी जल्द कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।