11 लिपिको के बदले गए पटल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने 11 लिपिकों का तबादला किया है। सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार और न्याय लिपिकों को विभिन्न तहसीलों में नए पद सौंपे गए हैं। इस बदलाव में कई लिपिकों को उनके कार्यस्थल से हटाकर नए स्थानों पर लगाया गया है। यह कदम प्रशासनिक कार्यों में सुधार के लिए उठाया गया है।

11 लिपिको के बदले गए पटल

पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने लंबे समय से एक ही पटल पर कार्यरत 11 लिपिकों का तबादल/पटल परिवतर्न किया है। सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार हेमा गुप्ता को तहसील सदर में न्याय लिपिक, बीसलपुर तहसील में तैनात न्याय लिपिक विशाल मोहन सक्सेना को कलेक्ट्रेट में सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार बनाया है। वे एडीएम वित्त के आशुलिपिक का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगे। सदर तहसील में सहायक राजस्व लेखाकार शमां पाण्डेय सदर में प्रतिलिपिक, सहायक राजस्व लेखाकार ज्योति सिंह को न्याय लिपिक तहसीलदार न्यायिक, संजीव कुमार सक्सेना को राजस्व लेखाकार बीसलपुर भेजा गया है। सहायक राजस्व लेखाकार दुर्गेश माधव उपाध्याय को राजस्व लिपिक तहसील बीसलपुर, तहसील पूरनपुर के सहायक राजस्व लेखाकार देवेश झा को न्याय लिपिक पूरनपुर और कलेक्ट्रेट के प्रतिलिपिक राजस्व अभिलेखागार दुर्गेश कुमार को कनिष्ठ सहायक तहसील अमरिया के पद दिया गया है।

रंजना सक्सेना को सहायक राजस्व लेखाकार तहसील सदर से हटाकर फौजदारी अहलमद एसडीएम बीसलपुर दिया गया है। तहसील सदर के न्याय लिपिक विवेक कुमार शर्मा को बीसलपुर भेजा है। पूरनपुर के सहायक राजस्व लेखाकार इन्द्रजीत सिंह को कनिष्ठ सहायक तहसील कलीनगर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News11 लिपिको के बदले गए पटल