केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ 12 सदस्यीय पदयात्रियों का जत्था
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
गंगोह से बारह सदस्यीय कावंड पदयात्रियों का जत्था बाबा भोलनाथ का पूजन करने के बाद गंगोत्री और बाबा केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। हर हर बम बम के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। पिछले वर्ष 9 श्रद्धालु थे, जो इस बार बढ़कर 12 हो गए।

गंगोह। बारह सदस्यीय कावंड पदयात्रियों का जत्था शिवचौक से बाबा भोलनाथ का पूजन अर्चन करने के उपरान्त गंगोत्री व बाबा केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व कावंडयात्रियों को हर हर बम बम के जयकारों के बीच काफी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने जत्थे को रवाना किया। विगत कई वर्षों से माता गंगा के उदगम स्थल गंगोत्री से गंगा जल लेकर बाबा केदारनाथ का अभिषेक करने वाले पदयात्री जत्थे में श्ऱद्धालुओं की संख्या लगातार बढती जा रही है। गत वर्ष यह संख्या नौ थी जो इसबार बढकर 12 हो गई है। श्रद्धालुओं में अपूर्व मितल, रजनीश गर्ग, अरविन्द शर्मा, संजू सैनी, अजय मितल, अमित गर्ग, विकास मितल, दीपक मितल, पंकज सैनी, जयपाल, आशीष गर्ग व आशीष सैनी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:बोल बम जयघोष के साथ झारखंड के लिए भक्त रवाना
ये भी पढ़ें:बोल बम के जयघोष से गूंजा कस्बा


