पिशाचमोचन में पिंडदान के लिए वेटिंग

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

काशी में पिंडदान के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पिशाचमोचन तीर्थ पर वेटिंग है और विश्वनाथ मंदिर के बाहर लंबी कतारें हैं। सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण कई यात्रियों के मोबाइल चोरी हुए, और पुलिस मदद की बजाय उलझाए रख रही है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पिशाचमोचन में पिंडदान के लिए वेटिंग

राणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में पिंडदान करने आने वाले लोगों का दबाव अप्रत्याशित रूप से कहीं अधिक हो गया है। पिंडदान के लिए पिशाचमोचन तीर्थ पर वेटिंग चल रही है तो काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतार लग रही है। पिशाचमोचन तीर्थ पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाएं बौनी साबित हो रही हैं। दूसरे राज्यों और शहरों के नंबर वाले छोटे चार पहिया वाहनों को जहां-तहां रोकने से तीर्थयात्रियों को निर्दिष्ट स्थान तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भीड़ का नाजायज फायदा फायदा उठाने वाले भी सक्रिय हैं। पिछले तीन-चार दिनों में दर्जनों तीर्थ यात्रियों के मोबाइल गायब होने और जेब काटने की घटनाएं हुई हैं।

शनिवार को छत्तीसगढ़ के आसाराम जांगड़ी का मोबाइल और 20 हजार रुपये किसी उचक्के ने उड़ा दिया। उनकी मदद के बजाय पुलिस ने उन्हें सीमा विवाद में उलझा दिया। वह चेतगंज थाना पहुंचे तो कहा गया सिगरा थाना जाएं। सिगरा पहुंचे तो उन्हें चेतगंज थाना जाने को कहा गया। अंतत: खिझलाकर उन्होंने अपने साथ आए लोगों से उधार लेकर पिंडदान किया और गया रवाना हो गए।पिंडदान करने के बाद काशी से प्रस्थान करने से पूर्व अधिकतर पिंडदानी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। गंगा का जलस्तर अभी सामान्य नहीं हो पाने से घाट का रास्ता बंद है। इसलिए भीड़ का पूरा दबाव सड़क पर ही है। विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए दो से तीन घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपिशाचमोचन में पिंडदान के लिए वेटिंग