एक्सप्रेसवे पर हादसे में चालक समेत दो घायल, दो मवेशियों की मौत

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

दोस्तपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खलिसपुर दुर्गा गांव के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मवेशियों से भरी थी। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए, जबकि एक गाय और उसके बछड़े की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जांच दोस्तपुर पुलिस कर रही है।

एक्सप्रेसवे पर हादसे में चालक समेत दो घायल, दो मवेशियों की मौत

दोस्तपुर, संवाददाता सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खलिसपुर दुर्गा गांव के पास माइलस्टोन 155.8 पर मवेशियों से लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि एक गाय और एक गाय के बच्चे की मौत हो गई।यूपीडा के अनुसार पिकअप चालक मोहम्मद फहीम निवासी ग्राम डुमरिया, मुरादाबाद, काशीपुर से कटिहार बिहार जा रहा था। पिकअप में दो गाय और दो गाय के बच्चे लदे थे। मवेशियों को एक डेयरी पर ले जाया जा रहा था। खलिसपुर दुर्गा गांव के पास अचानक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक फहीम के साथ बैठे मोहम्मद अकील निवासी काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड भी घायल हो गए।

दोनों घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायल अकील के अनुसार हादसे में एक गाय और एक गाय के बच्चे की मौत हो गई। घायल गायों का गौ रक्षक दल के लोगों ने पशु चिकित्सक से उपचार कराया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पिकअप को क्रेन की मदद से दोस्तपुर टोल प्लाजा पहुंचाया गया। मृत मवेशियों को जीआर कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से हटाया। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर दोस्तपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक्सप्रेसवे पर हादसे में चालक समेत दो घायल, दो मवेशियों की मौत