आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

तीन अक्तूबर से 39वीं वाहिनी परिसर में शुरु होगी परीक्षा 15- पुलिस भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक करती एसपी 15- पुलिस भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक

आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की

मिर्जापुर, संवाददाता। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा तीन अक्तूबर से शुरू होगी। गुरुवार को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने तैयारियों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिया। कहाकि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया।

परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। कहाकि पीईटी के आयोजन में अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही परीक्षा में शामिल कराया जाए। परीक्षा स्थल पर व्यवस्थाओं को पहले से सुनिश्चित कर लें। ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम सदर, एएसपी आपरेशन राजकुमार मीना, सीओ सदर जटाशंकर मिश्र, सीओ कार्यालय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की