लखनऊ फोटो वीडियो एक्सपो में छाई पीलीभीत की टीम
पीलीभीत के फोटोग्राफर्स ने लखनऊ में आयोजित पांचवें फोटो वीडियो एक्सपो में अपना हुनर दिखाया। दिलीप थापर के नेतृत्व में 21 सदस्यीय टीम ने नवीनतम फोटोग्राफी तकनीकों की जानकारी हासिल की। इस आयोजन में वरिष्ठ फोटोग्राफर महेंद्र सरीन को सम्मानित किया गया।
पीलीभीत। फोटोग्राफी के क्षेत्र में पीलीभीत के हुनर और सक्रियता की झलक राजधानी लखनऊ में आयोजित पांचवें फोटो वीडियो एक्सपो में देखने को मिली। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उप्र की ओर से 11 से 13 सितंबर तक गोल्डन ब्लॉसम इम्पीरियल रिजॉर्ट में आयोजित एक्सपो में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन पीलीभीत के जिलाध्यक्ष दिलीप थापर के नेतृत्व में 21 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय आयोजन में जिले के फोटोग्राफरों ने देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों के अत्याधुनिक कैमरे, प्रिंटर और फोटोग्राफी से जुड़ी नवीनतम एसेसरीज की जानकारी हासिल की। एक्सपो में वरिष्ठ फोटोग्राफर महेंद्र सरीन को सम्मानित किया गया। उद्यमी ताबीस अजीम ने छायाकारों को सराहा।
इस दौरान दिलीप थापर, अंशुल गौड़, लवित सोहल, मनीष भारद्वाज के साथ संतोष शर्मा, मंगल सना, प्रदीप राना, अनुज, विकास, सनातन, किशोर मौर्य, शुभ सक्सेना, उत्तम वर्मा, रोहित शर्मा, प्रदीप गंगवार, भूपदेव और आलोक कुमार आदि रहे।


