पीएचडी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हिन्दुस्तान, रांची
share

खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी के पीएचडी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार रात मौत हो गयी है।

पीएचडी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी के पीएचडी छात्र प्रथमेश रायपुरे की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र का रहने वाला था और संस्थान में पीएचडी के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह करीब डेढ़ साल से संस्थान में रह रहा था। घटना के बाद संस्थान और हॉस्टल में हड़कंप मच गया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम प्रथमेश के परिजनों ने हॉस्टल की मैट्रन को फोन कर उससे बात कराने को कहा। परिजनों ने बताया कि प्रथमेश उनका फोन नहीं उठा रहा है। मैट्रन उसके कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद प्रबंधन ने दरवाजा तोड़ा। अंदर प्रथमेश बेसुध पड़ा मिला। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर खरसीदाग ओपी पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस और संस्थान की ओर से परिजनों को सूचना दी गई है। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। संस्थान के कुछ छात्रों के अनुसार प्रथमेश कम ही लोगों से बातचीत करता था और अक्सर अपने कमरे में रहता था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएचडी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत