जानें एमबीए (MBA), पीएचडी (PhD), एलएलबी (LLB) डिग्रीधारकों ने क्यों बेचे चाय-पकौड़े
कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली (Bharat Bachao Rally) में शनिवार को एमबीए (MBA), पीएचडी (PHD), एलएलबी (LLB) डिग्रीधारकों ने चाय-पकौड़े बेचे. दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस...

कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली (Bharat Bachao Rally) में शनिवार को एमबीए (MBA), पीएचडी (PHD), एलएलबी (LLB) डिग्रीधारकों ने चाय-पकौड़े बेचे. दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में रोड किनारे स्टाल लगाकर खड़े इन युवाओं की तरफ लोगों ध्यान बरबस खिंच जाता था. खास कर तब जब रैली में आए मोंटी शुक्ला और संजय यादव लॉ, नागेश करिअप्पा एबीए होल्डर और पीएचडी कर चुके मनीष कुमार हर आने-जाने वालों से आवाज देकर कहते थे कि 'बेरोजगारों की चाय, बेरोजगारों के पकौड़े ले लो..'
केरला से आए एमबीए होल्डर करिअप्पा कहते हैं," मैं बहुत बड़े घर का नहीं हूं पर मेरे माता-पिता ने उच्चशिक्षा दिलाई ताकि घर की स्थिति बदल दूं. पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद भी देश के युवाओं के पास रोजगार नहीं है. इसके लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है."
इस रैली को कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक के निशाने पर मोदी सरकार रही. पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लगातार गिर रही भारतीय अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ रही देश में बेरोजगारी के लिए बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया.
जमैका की टोनी बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की सुमन ने हासिल किया तीसरा स्थान
कांग्रेस ने 'भारत बचाओ' रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया. रैली में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, केरल और अरुणाचल प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता और पार्टी के समर्थक शामिल हुए. इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ' मोदी है तो मंदी है' जैसे नारे लिखे हुए टी शर्ट में नजर आए. वहीं कुछ प्याज को गहना बनाकर तो कुछ एलपीजी सिलिंडर के कट आउट के साथ दिखे. 'रेप इन इंडिया' वाले बयान को लेकर इस रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है. मैं माफी नहीं मांगूगा.
इस रैली केरला से आए दीशाल ने कहा,' लोग बीजेपी की बांटने वाली राजनीति से वाकिफ हो रहे हैं. यह केवल शुरुआत है. बीजेपी सरकार की सभी नीतियों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, चाहे वो कश्मीर पर लिया गया निर्णय हो या नागरिकता संशोधन बिल या फिर मंदी की. यहां तक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी लोग सड़क पर उतर रहे हैं.'

