पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए कल से आवेदन
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025 और 2026 के लिए 14 सितम्बर से आवेदन लिया जाएगा। बीआरए बिहार विवि में 22 विषयों में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए परीक्षा होगी। हिन्दी और अंग्रेजी में सबसे अधिक सीटें रिक्त हैं। तीन अक्टूबर तक योग्य अभ्यर्थी आवेदन भर सकेंगे।

विवि प्रशासन के निर्देश
विवि प्रशासन ने शनिवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया। यूजीसी नेट, यूजीसी-सीएसआईआर नेट (दिसंबर 2024, जून और दिसंबर 2025 एवं जून 2026 तथा गेट 2025 एवं 2026) में उत्तीर्ण उम्मीदवार पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पात्रता संबंधी दिशा निर्देश
अभ्यर्थियों के लिए पात्रता संबंधी दिशा निर्देश भी विवि ने जारी किया है। इसके तहत मास्टर डिग्री में 55% अंक या समकक्ष ग्रेड अनिवार्य है। अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और अन्य श्रेणियों के लिए अंकों में 5% की छूट है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 3000 और ओबीसी अन्य आरक्षित के लिए 2000 रुपये शुल्क है।
विषयवार खाली सींटें
विषयवार खाली सींटें:
भूगोल और बॉटनी में सबसे कम सीटें हैं। भूगोल में 2 और बॉटनी में 3 सीटें खाली हैं। हिन्दी में 60, अंग्रेजी में 45, मैथ में 30, साइकोलॉजी में 20, हिस्ट्री में 18, होमसाइंस में 16, फिलॉसफी में 15, केमेस्ट्री में 10, इकोनॉमिक्स में 8, फिजिक्स में 5 सीटें हैं, जिसके लिए परीक्षा होगी। कॉमर्स में 3 सीटें खाली हैं।