एलएनएमयू में पीएचडी कोर्स वर्क में नामांकन के लिए 11 से 17 सितंबर तक होगा साक्षात्कार

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

लीड युवा पेज :::::::::8 के तहत अध्यादेश एवं नियमावली-2017 में किए गए संशोधनों के अनुसार होगा पीएटी-2024 का परीक्षाफल आठ मई को ही जारी किया गया था, तीन माह से अधिक समय से अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए कर...

एलएनएमयू में पीएचडी कोर्स वर्क में नामांकन के लिए 11 से 17 सितंबर तक होगा साक्षात्कार

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएटी-2024 के तहत परीक्षा में उत्तीर्ण एवं परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों के पीएचडी कोर्सवर्क में नामांकन के लिए साक्षात्कार का आयोजन 11 से 17 सितंबर तक होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार 24 नवंबर 2025 को विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार पीएटी से छूट प्राप्त अभ्यर्थी एवं पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।

साक्षात्कार की तैयारी

साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कॉल-लेटर पीएटी के आधिकारिक पोर्टल से 22 अगस्त से डाउनलोड करने का कार्य शुरू हो गया है। साक्षात्कार से संबंधित विशेष जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार का आयोजन राज्यपाल सचिवालय से जारी रेगुलेशन-2018 के तहत अध्यादेश एवं नियमावली-2017 में किए गए संशोधनों के अनुसार आयोजित किया जाएगा। साथ ही पीएचडी कोर्सवर्क में नामांकन में राज्य के आरक्षण रोस्टर का अनुपालन किया जाएगा।

साक्षात्कार की प्रक्रिया

गौरतलब है कि पीएटी-2024 का परीक्षाफल आठ मई को ही जारी किया गया था। तीन माह से अधिक समय से अभ्यर्थी नामांकन के लिए साक्षात्कार के आयोजन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान 15 जुलाई को राज्यपाल सचिवालय ने नामांकन प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए अधिसूचना को निरस्त करने का आदेश देते हुए बिहार राज्य विश्वविद्यालय पीएचडी अध्यादेश एवं नियमावली, 2026 के तहत नया विज्ञापन जारी करने का निर्देश जारी कर दिया था। अधिसूचना निरस्त करने का आदेश मिलने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर नामांकन की प्रक्रिया पर विराम लग गया था। इसके बाद नामांकन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में निराशा छा गई थी। उसके बाद अभ्यर्थी लगातार नामांकन प्रक्रिया को जारी रखने की मांग करते रहे। इसके बाद 11 अगस्त को राज्यपाल सचिवालय ने अपने पूर्व के आदेश को वापस लेते हुए पीएटी-2024 की प्रक्रिया जारी रखते हुए पीएचडी कोर्सवर्क में नामांकन पूर्ण करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। कुल एक हजार 756 अभ्यर्थी नामांकन के लिए होने वाले साक्षात्कार में शामिल होने के योग्य गौरतलब है कि कुल 23 विषयों के लिए आयोजित पीएटी-2024 के लिए चार हजार 32 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 925 अभ्यर्थियों को पीएटी में शामिल होने से छूट प्राप्त थी। 31 जनवरी एवं नौ फरवरी को आयोजित परीक्षा में कुल दो हजार 498 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से कुल 831 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस प्रकार पीएटी में उत्तीर्ण एवं पीएटी से छूट प्राप्त को मिलाकर कुल एक हजार 756 अभ्यर्थी नामांकन के लिए होने वाले साक्षात्कार में शामिल होने के योग्य हैं। रिपोर्टर:रिपोर्टर:संजय कुमार

सामान्य प्रश्न

✦पीएचडी कोर्सवर्क के लिए साक्षात्कार कब आयोजित होंगे?−
पीएचडी कोर्सवर्क के लिए साक्षात्कार 11 से 17 सितंबर तक आयोजित होंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएलएनएमयू में पीएचडी कोर्स वर्क में नामांकन के लिए 11 से 17 सितंबर तक होगा साक्षात्कार