विद्यानिवास मिश्र के निबंधों में संस्कृति विमर्श पर शोध

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की शोधार्थी कुमारी विभा द्विवेदी को हिंदी में पीएचडी प्रदान की गई। उनके शोध का विषय 'विद्यानिवास मिश्र के निबंधों में संस्कृति विमर्श' रहा। उन्होंने विद्यानिवास मिश्र के साहित्यिक योगदान और उनकी सांस्कृतिक चेतना का विश्लेषण किया। शोध प्रबंध को महत्वपूर्ण मानकर विश्वविद्यालय ने स्वीकृति दी।

विद्यानिवास मिश्र के निबंधों में संस्कृति विमर्श पर शोध

सीवान, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के हिंदी विभाग की शोधार्थी कुमारी विभा द्विवेदी को हिंदी विषय में शोध कार्य पूरा करने के बाद विद्यावारिधि (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पूरा किया। उनके शोध का विषय ‘विद्यानिवास मिश्र के निबंधों में संस्कृति विमर्श का स्वरूप’ रहा। शोध में प्रसिद्ध ललित निबंधकार एवं विद्वान पं. विद्यानिवास मिश्र के साहित्यिक योगदान, विशेषकर उनके निबंधों में भारतीय संस्कृति, लोक जीवन और सांस्कृतिक चेतना के विभिन्न पक्षों का अध्ययन किया गया। शोधार्थी ने विद्यानिवास मिश्र के निबंध साहित्य में परंपरा, लोक जीवन और सांस्कृतिक मूल्यों की अभिव्यक्ति का विश्लेषण किया।

शोध प्रबंध के मूल्यांकन और मौखिक परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों के अनुरूप इसे स्वीकृति मिली। शोध मूल्यांकन समिति और परीक्षकों ने शोध कार्य को हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बताया। उपाधि मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन, हिंदी विभाग के प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने विभा द्विवेदी व उनके शोध निर्देशक डॉ. मनोज कुमार सिंह को शुभकामना दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्यानिवास मिश्र के निबंधों में संस्कृति विमर्श पर शोध