फार्मासिस्टों की भर्ती बंद होने को लेकर संगठन ने उठाई आवाज
महराजगंज, निज संवाददाता। फार्मासिस्टों की लंबे समय से नई भर्ती नहीं होने से नाराजगी

महराजगंज, निज संवाददाता। फार्मासिस्टों की लंबे समय से नई भर्ती नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को शिकारपुर में फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे पर सरकार से नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता शिकारपुर इकाई अध्यक्ष चंद्रकांत मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता रहे। फार्मासिस्टों ने कहा कि फार्मासिस्ट के साथ हो रहे उत्पीड़न व शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकारी पूछताछ
जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने सरकार से फार्मासिस्टों की भर्ती को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भर्ती नहीं होने से फार्मासिस्टों में नाराजगी है। उन्होंने ने कहा जिले में किसी भी फार्मासिस्ट का उत्पीड़न या शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। फार्मासिस्टों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर आवाज उठाएगा। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से अपने मेडिकल प्रतिष्ठानों का संचालन वैध लाइसेंस व निर्धारित नियमों के तहत करने की अपील किया। नियमों का पालन होने से लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस
बैठक में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी आदर्श तिवारी को सौंपी गई। साथ ही जिला कार्यकारिणी को और मजबूत करने तथा संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया। इस दौरान रितेश यादव, विपिन कुमार पांडेय, रवि प्रजापति, शकील अहमद, हरिकेश यादव, आलोक विश्वकर्मा, अविनाश सिंह, मधुसूदन मौर्य, धीरज तिवारी, सुनील कसौधन, राहुल जायसवाल, रोहित यादव, इरशाद अंसारी, विष्णु सोनी, राजेश कुमार यादव, सिराजुद्दीन अंसारी, चंदन साहनी, नितेश शर्मा, पंकज रौनियार, अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे।


