सप्लाई चेन सुदृढ़ीकरण को ले प्रशिक्षण आयोजित

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी में सदर अस्पताल में जिले के 54 फार्मासिस्टों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण दवाओं के भंडारण, एक्सपायरी की निगरानी और स्टॉक प्रबंधन पर केंद्रित था। मॉडल दवा भंडार की कार्यप्रणाली से फार्मासिस्टों को अवगत कराया गया, जिससे दवा की उपलब्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई जा सके।

सप्लाई चेन सुदृढ़ीकरण को ले प्रशिक्षण आयोजित

सीतामढ़ी। स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता और दवा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में जिले के सभी 54 फार्मासिस्टों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में दवाओं के वैज्ञानिक भंडारण, एक्सपायरी की निगरानी, इंडेंटिंग, स्टॉक प्रबंधन और प्रभावी सप्लाई चेन व्यवस्था की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन के नेतृत्व में सदर अस्पताल में स्थापित मॉडल दवा भंडार की कार्यप्रणाली से भी फार्मासिस्टों को अवगत कराया गया। मॉडल स्टोर में दवाओं के सुरक्षित व व्यवस्थित भंडारण के साथ एक्सपायरी की निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। फार्मासिस्टों को एफआईएफओ (पहले आई दवा पहले निकले) और एफईएफओ (जिसकी एक्सपायरी पहले हो, वह दवा पहले निकले) तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का उद्देश्य मॉडल दवा भंडार की कार्यप्रणाली को जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से दवा के स्टॉक में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने के साथ आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में पीरामल फाउंडेशन की राज्य एवं जिला स्तरीय टीम ने तकनीकी सहयोग दिया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकाारी व कर्मी मौजूद थे ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसप्लाई चेन सुदृढ़ीकरण को ले प्रशिक्षण आयोजित