स्वास्थ्य विभाग में आधे दर्जन फर्मासिस्ट की कमी दूर, रक्त स्थानों पर भेजे गए
पूर्णिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए प्रयासों में आधा दर्जन से अधिक फर्मासिस्ट की नियुक्ति की गई है। इससे पहले जिले में फर्मासिस्ट की संख्या बहुत कम थी, जिससे स्वास्थ्य सेवा में समस्याएँ उत्पन्न हो रही थीं। नई नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिले के अलग अलग प्रखंड में लगातार विकास के कार्य के प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस दिशा में स्वास्थ्य सेवा में कर्मियों की कमी दूर करने के लिए भी विभाग की प्रयास लगातार चल रही है। इसी कड़ी में जिले में अभी आधे दर्जन से अधिक फर्मासिस्ट की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के उपरांत जिले प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास के कामों में इनका सहयोग मिलने लगेगा। इससे कर्मियों की कमी से बन रही परेशानी में काफी हद तक कमी आयेगी। विभागीय जानकारी में जिले में फर्मासिस्ट के कुल 55 रिक्त पद हैं।
इन पदों के विरूद्व जिले में सिर्फ 8 फर्मासिस्ट की तैनाती अलग अलग जगहों पर है। ऐसे में लगभग अस्सी फीसदी फर्मासिस्ट की कमी चल रही थी। अभी इस दिशा में विभाग से रेगुलर तैनाती के रूप में आधे दर्जन से अधिक फर्मासिस्ट को भेजा गया है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि अभी एक सप्ताह के अंदर आधे दर्जन फर्मासिस्ट की तैनाती की गई है। इससे पहले से चल रहे फर्मासिस्ट की कमी में काफी हद तक परेशानी कम होगी। इन फर्मासिस्ट को अलग-अलग प्रखंड के रिक्त पड़े स्थलों पर भेजा गया है। इस तरह से अभी जिले में अब लगभग फर्मासिस्ट की संख्या 15 तक हो जायगी। इससे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काफी हद तक राहत महसूस होगी। फर्मासिस्ट का पद स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मायने रखता है। इन कर्मियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दवा वितरण से लेकर अन्य कई तरह के कार्यो में इनका सदुपयोग लिया जाता है। इनकी सेवा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए इसकी कमी दूर किए जाने की दिशा में सरकार की ओर से सराहनीय प्रयास है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया बताते हैं कि इनके साथ- साथ अन्य सेवाओं में कर्मियों के योगदान और चल रहे स्वास्थ्य सेवा के अन्य कर्मियों की कमी को भी दूर करने की दिशा में विभाग को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी जिले के धमदाहा और बनमनखी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरु की गई है। इनके अलावा अन्य क्षेत्र में एक्सरे और इसीजी जांच की सुविधा भी चल रही है। आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधा बढ़ाई जायगी।


