पीजीआई में सेवानिवृत्ति आयु 63 वर्ष करने की मांग

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीजीआई कर्मचारी महासंघ ने संस्थान के सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की

पीजीआई में सेवानिवृत्ति आयु 63 वर्ष करने की मांग

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीजीआई कर्मचारी महासंघ ने संस्थान के सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से बढ़ाकर 63 वर्ष किए जाने की मांग की है। महासंघ ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है। तीन वर्ष का सेवा विस्तार देकर अनुभवी कर्मचारियों को बनाए रखने की अपील।पीजीआई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला का कहना है कि संस्थान में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के बीच सेवानिवृत्ति आयु को लेकर असमानता बनी हुई है। डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष है। जबकि गैर-शैक्षणिक कर्मचारी की 60 वर्ष है। धर्मेश कुमार के मुताबिक संस्थान कई विभागों में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए कई कर्मचारियों को तीन वर्ष तक पुनर्नियुक्ति दे रहा है।

जबकि नियमित कर्मचारियों को ही सीधे 63 वर्ष तक सेवा का अवसर देना अधिक व्यावहारिक और पारदर्शी व्यवस्था होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।