पीजीआरसी की बैठक में अड़ंगा लगा रहे 11 पीजी विभाग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

शोधार्थी लगातार कर रहे पीजीआरसी की बैठक की मांग अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया

पीजीआरसी की बैठक में अड़ंगा लगा रहे 11 पीजी विभाग

भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में लगातार शोधार्थी पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल (पीजीआरसी) की बैठक के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा विभाग पीजीआरसी की बैठक की तिथि 11 पीजी विभागों की वजह से तय नहीं कर पा रहा है। वे लोग बैठक में अड़ंगा बने हुए हैं। इसको लेकर परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने 11 पीजी हेडों को पत्र लिखकर स्पष्ट कहा है कि यदि तीन दिनों के भीतर उनके विभाग से सिनाप्सिस उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उनके विभाग के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जाएगा, इसकी सारी जवाबदेही संबंधित हेड की होगी।परीक्षा

नियंत्रक कार्यालय में जिन विभागों ने अब तक सिनाप्सिस उपलब्ध नहीं कराया है। उसमें पीजी हिंदी, पीजी बांग्ला, पीजी अंगिका, पीजी अर्थशास्त्र, पीजी राजनीति विज्ञान, पीजी गणित, पीजी परसियन, पीजी संगीत, पीजी वाणिज्य, पीजी भूगोल और पीजी विधि विभाग शामिल है। परीक्षा नियंत्रक ने अपने पत्र में कहा है कि पीजीआरसी के लिए पूर्व में ही परीक्षा विभाग ने सिनाप्सिस उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया था। पहले 18 अगस्त फिर विस्तारित कर 20 अगस्त तक का समय दिया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 11 विभागों ने उक्त डिटेल नहीं भेजी है। इसी कारण पीजीआरसी बैठक के आगे की प्रक्रिया नहीं हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीजीआरसी की बैठक में अड़ंगा लगा रहे 11 पीजी विभाग