स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए जेन जी डॉक्टरों सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम
पीजी डॉक्टरों और एमबीबीएस इंटर्न ने 1.1 लाख और 30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने हड़ताल को स्थगित कर दिया है, लेकिन अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वो मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कार्य बहिष्कार करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री से बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।
पीजी डॉक्टरों और एमबीबीएस इंटर्न ने सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने सोमवार से होने वाली हड़ताल को स्थगित कर अब एक सप्ताह बाद मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। हड़ताल की चेतावनी के बीच डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मुलाकात की। उन्होंने मांगों को लेकर सचिव से प्रस्ताव मांगा है। पीजी डॉक्टरों और एमबीबीएस इंटर्न ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का निर्णय लिया था। पीजी 1.1 लाख और इंटर्न 30 हजार स्टाइपेंड की मांग कर रहे थे। प्रदेश में 1200 पीजी और इंटर्न डॉक्टर हड़ताल की चेतावनी की जानकारी शासन प्रशासन को दी गई जिसके बाद शासन ने अधिकारियों को पीजी डॉक्टरों और एमबीबीएस इंटर्न से वार्ता के निर्देश दिए।
आरडीए दून के अध्यक्ष डा. अभिजीत राठी ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डा. आशुतोष सयाना और अपर निदेशक डा. आरएस बिष्ट से वार्ता हुई है। उन्होंने शनिवार को रिमाइंडर प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है, इसलिए एक सप्ताह तक हड़ताल टाली गईं है। वहीं, एमबीबीएस इंटर्न के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की और स्टाइपेंड का मुद्दा उनके समक्ष उठाया था। मंत्री उनियाल ने उन्हें बताया कि सचिव को प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है ताकि उसे कैबिनेट में लाया जा सके। इस आश्वासन के बाद सोमवार तक हड़ताल स्थगित कर दी है।

