यूपीआई ऐप के जरिए एनपीएस खाता खोल सकेंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने ‘एनपीएस तत्काल’ योजना शुरू की है। इसके तहत लोग यूपीआई ऐप से सीधे एनपीएस खाता खोल सकेंगे। इसका लक्ष्य छोटे शहरों में पेंशन दायरा बढ़ाना है। अगले दो वर्षों में 2 से 3 करोड़ नए अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य है।

यूपीआई ऐप के जरिए एनपीएस खाता खोल सकेंगे

नई दिल्ली, एजेंसी। पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने गुरुवार को ‘एनपीएस तत्काल’ योजना शुरू कर दी। इसके तहत अब लोग यूपीआई ऐप के जरिए सीधे एनपीएस खाता खोल सकेंगे। इसकी शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के भीम यूपीआई ऐप से की गई है। पीएफआरडीए के चेयरपर्सन एस. रमन ने बताया कि इस योजना से मझोले (टियर 2) और छोटे शहरों (टियर 3) के शहरों में पेंशन दायरा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इसके तहत यूपीआई ऐप के माध्यम से नए अंशधारकों को एनपीएस से जोड़ा जाएगा। खासकर असंगठित क्षेत्र से अधिक लोग 'एनपीएस तत्काल' के माध्यम से पेंशन योजना से जुड़ेंगे। अगले दो वर्षों में एनपीएस से करीब 2 से 3 करोड़ नए अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य है। फिलहाल पांच बैंक इस सुविधा से जुड़े हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल हैं。

वेबसाइट पर होता था पंजीकरण

अब तक ग्राहक भीम या बैंक के यूपीआई ऐप के जरिए सीधे एनपीएस से नहीं जुड़ सकते थे और न ही नया एनपीएस खाता खोल सकते थे। हालांकि, मौजूदा अंशधारक इसके जरिए बाद में अंशदान कर सकते थे। एनपीएस में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए अंशधारकों को पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कर 'स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या' (पीआरएएन) प्राप्त करनी होती थी।

क्या है एनपीएस योजना

सरकार ने एक जनवरी, 2004 को पुरानी पेंशन व्यवस्था की जगह अंशदान आधारित एनपीएस की शुरुआत की थी। एनपीएस के तहत व्यक्ति अपने कामकाजी वर्षों के दौरान अंशदान करते हैं और उनकी सेवानिवृत्ति बचत को बाजार से जुड़े निवेश माध्यमों में लगाया जाता है। जमा राशि का उपयोग सेवानिवृत्ति लाभ देने के लिए किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एनपीएस अनिवार्य है, जबकि निजी क्षेत्र के लोग स्वेच्छा से इसमें शामिल हो सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एनपीएस तत्काल योजना क्या है?−
एनपीएस तत्काल योजना पीएफआरडीए द्वारा शुरू की गई है, जिसमें लोग यूपीआई ऐप के जरिए सीधे एनपीएस खाता खोल सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपीआई ऐप के जरिए एनपीएस खाता खोल सकेंगे