कोरोना पर भारी पड़ेगा '5 का पंच', जल्द भारत आएगा फाइजर का भी टीका, अब तक 4 वैक्सीनों को मिली मंजूरी
कोरोना से जंग में देश को अब तक 4 वैक्सीन मिल चुकी हैं। कोविशील्ड, कोवैक्सिन और स्पूतनिक के बाद मंगलवार को मॉडर्ना के टीके को भी मंजूरी दे दी गई। यही नहीं जल्दी ही भारत को फाइजर का टीका भी मिल सकता...

कोरोना से जंग में देश को अब तक 4 वैक्सीन मिल चुकी हैं। कोविशील्ड, कोवैक्सिन और स्पूतनिक के बाद मंगलवार को मॉडर्ना के टीके को भी मंजूरी दे दी गई। यही नहीं जल्दी ही भारत को फाइजर का टीका भी मिल सकता है। हेल्थ मिनिस्ट्री की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने यह जाानकारी दी। उन्होने कहा, 'हमारे पास अभी कोवैक्सिन, कोविशील्ड, स्पूतनिक-वी और मॉडर्ना वैक्सीन उपलब्ध हैं। जल्दी ही हम फाइजर से भी टीके के लिए डील फाइनल कर लेंगे।' इसके अलावा गर्भवती महिलाओं पर टीके के असर को लेकर भी उन्होंने भ्रम को दूर किया।
वीके पॉल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन से कोई रिस्क नहीं है। उन्हें यह टीका जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन से जुड़ी गाइडलाइंस भी जल्दी ही रिलीज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब तक भारत में मौजूद 4 वैक्सीन्स स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सेफ हैं। इसके अलावा टीके के चलते प्रजनन की क्षमता कम होने की अफवाहों को भी उन्होंने खारिज किया। वीके पॉल ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं मॉर्डना को लेकर उन्होंने कहा कि यह पहली इंटरनेशनल वैक्सीन है। हालांकि अभी इसका इस्तेमाल सीमित ही रहेगा।
Advisory for pregnant women with regards to vaccination to be released soon. Vaccine is safe for pregnant women, and the Health Ministry is examining it further: Dr. VK Paul, Member-Health, Niti Aayog pic.twitter.com/LyvRt2H4cu
इसके अलावा कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर भी वीके पॉल ने राहत भरी खबर दी। पॉल ने कहा कि फिलहाल देश में 51 मामले हैं। बता दें कि बीते सप्ताह इस वैरिएंट के 50 केस मौजूद थे। इस लिहाज से देखें तो इसके संक्रमण की गति फिलहाल थमी हुई है। वहीं वैक्सीनेशन की बात करें तो देश की 27 करोड़ से ज्यादा आबादी को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 5.84 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें दोनों टीके लग चुके हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइन सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में पीक के बाद से लगातार गिरावट का दौर बना हुआ है। देश के तमाम जिलों में लगातार कोरोना के केसों में कमी आ रही है।
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ें

