एसआईआर सत्यापन में वोट कटने का आरोप, पीपीआई डेमोक्रेटिक ने जताया विरोध

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की बैठक में एसआईआर सत्यापन के दौरान हजारों मतदाताओं के वोट काटे जाने का आरोप लगाया गया। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की है। इसके अलावा, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की योजना भी बनाई जा रही है।

एसआईआर सत्यापन में वोट कटने का आरोप, पीपीआई डेमोक्रेटिक ने जताया विरोध

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पदाधिकारियों की बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर सत्यापन के दौरान हजारों मतदाताओं के वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के कई लाख पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्तियां दाखिल की गई हैं। पार्टी का आरोप है कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान समय में इस तरह की प्रक्रिया के प्रभाव में एसआईआर पर ठीक तरीके से निष्पक्ष कार्य नहीं हो रहा है। पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग और संबंधित विभाग से मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और आपत्तियों का निष्पक्ष निस्तारण करने की मांग की।

पार्टी ने निर्वाचन आयोग से एसआईआर के नाम पर वोट नहीं काटने की मांग की है। इस संबंध में जल्द ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में डॉ. प्रमोद कुमार, गंगा प्रसाद, चंदन राम, नवल किशोर, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसआईआर सत्यापन में वोट कटने का आरोप, पीपीआई डेमोक्रेटिक ने जताया विरोध