ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशओडिशा में घर जलने के बाद माओवादियों से लड़ने वाले लोग अपने गांव छोड़कर भागे

ओडिशा में घर जलने के बाद माओवादियों से लड़ने वाले लोग अपने गांव छोड़कर भागे

एक दिन पहले ओडिशा के माओवादी प्रभावित मल्कानगिरी जिले में सड़क निर्माण रोकने के चलते गांव के लोगों ने झगड़े में एक नक्सली को मार दिया था जबकि एक अन्य घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उस घायल...

ओडिशा में घर जलने के बाद माओवादियों से लड़ने वाले लोग अपने गांव छोड़कर भागे
देबव्रत मोहंती,भुवनेश्वर।Mon, 27 Jan 2020 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

एक दिन पहले ओडिशा के माओवादी प्रभावित मल्कानगिरी जिले में सड़क निर्माण रोकने के चलते गांव के लोगों ने झगड़े में एक नक्सली को मार दिया था जबकि एक अन्य घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उस घायल नक्सली को गिरफ्तार किया। लेकिन, इस घटना के एक दिन बाद बदले की भावना के डर से गांव के करीब एक दर्जन परिवारों को घर छोड़कर पुलिस कैम्प में शरण लेनी पड़ी है।

मलकानगिरी के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रविवार की सुबह माओवादियों ने दस घर और कोई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद जोदाम्बो ग्राम पंचायत के तहत आने वाले जंतुरई गांव के कई परिवार वहां से भागकर कुंटरपादर पुलिस कैम्प में शरण ले रखी है।

अपनी पहचान ने बताने की शर्त पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों ने जंतुरई गांव के तीन लोगों का भी अपहरण कर लिया। गांववालों को कैम्प के अंदर ही पका हुआ खाना दिया जा रहा है।

शनिवार की रात को माओवादियों की तरफ से जंतुरई गांव पर धावा बोलने के बाद गुस्साए गांव के लोगों ने पत्थरबाजी की और तीर चलाए। जिसमें माओवादियों को गुम्मा एरिया कमेटी के एक सदस्य गंगा माडी उर्फ अदमा की मौत हो गई। उसके बाद एक लाख रुपये का ईनाम रखा गया था जबकि नंदपुर एरिया कमेटी के एरिया कमांडर जिप्रो हबिका को गिरफ्तार किया गया। उसके ऊपर चार लाख रुपये का ईनाम रखा गया था।

ये भी पढ़ें: जनतंत्र का 'गन'तंत्र को जवाब, ओडिशा में गांववालों ने नक्सली को मारा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें