पेंशनरों ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन का लिया संकल्प
यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक भुसौली टोला में हुई, जिसमें पेंशनरों की मांगों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने 29 सितंबर के धरने को सफल बनाने और आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। स्थायी रोजगार, आउटसोर्सिंग खत्म करने और लंबित वेतन आयोग का लाभ देने की मांग उठाई गई।

यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को भुसौली टोला स्थित योगेंद्र पांडे के आवास पर सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। संचालन योगेंद्र कुमार पांडे ने किया। वक्ताओं ने 29 सितंबर के धरने को सफल बनाने और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। उदय शंकर श्रीवास्तव, त्रिवेणी प्रसाद, अनिल सोनकर, रमेश, राजेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र बहादुर सिंह और रामकिशोर ने विचार रखे। योगेंद्र पांडे ने स्थायी रोजगार, आउटसोर्सिंग व निजीकरण समाप्त करने, काम के घंटे कम करने और लंबित वेतन आयोग का लाभ देने की मांग उठाई। सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन और न्यायालय दोनों स्तरों पर पेंशनरों की लड़ाई जारी है।
बैठक में द्वारका प्रसाद, रामलाल, राजू, आरएस गुप्ता, पीएन दुबे, हरिश्चंद्र, उदयन पांडे, वीरेंद्र कुमार पांडे और जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे।


