तीस को होगा पेंशन अदालत का आयोजन

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

तीस को होगा पेंशन अदालत का आयोजन तीस को होगा पेंशन अदालत का आयोजन तीस को होगा पेंशन अदालत का आयोजन तीस को होगा पेंशन अदालत का आयोजन

तीस को होगा पेंशन अदालत का आयोजन

ज्ञानपुर, संवाददाता। आयुक्त विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर को उनके कार्यालय सभागार में दोपहर 12:00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। पेंशन अदालत में विन्ध्याचल मंडल के तहत सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। पेंशन अदालत में राजकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ऐसे प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी, जिनमें पेंशन अथवा ग्रेच्युटी स्वीकृत नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त पेंशन के त्रुटिपूर्ण निर्धारण के विरुद्ध पेंशनर द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदन, सेवानिवृत्ति के उपरान्त वेतन आदि के पुनरीक्षण के फलस्वरूप पेंशन पुनरीक्षण से संबंधित प्रकरण तथा ऐसे मामले, जिनके निस्तारण को लेकर प्रशासनिक विभाग एवं पेंशन विभाग के मध्य मतभेद है, पर भी विचार किया जाएगा।

पेंशन अदालत में वाद दाखिल करने को आवेदन पत्र का प्रारूप कोषागार भदोही में उपलब्ध है। इच्छुक पेंशनर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र तीन प्रतियों में भरकर 12 अक्टूबर को शाम तीन बजे तक कोषागार कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीस को होगा पेंशन अदालत का आयोजन