दिसंबर में लगेगा रेलवे का पेंशन अदालत
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में रेलवे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों की पेंशन से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए 15 दिसंबर 2026 को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत में सेवानिवृत कर्मचारियों के सेटलमेंट और अन्य तकनीकी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

जमशेदपुर। रेलवे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों की पेंशन समेत अन्य संबंधी समस्याओं व शिकायतों की निवारण के लिए पेंशन अदालत 2026 का आयोजन करने वाला है। इससे जोनल स्तर पर 15 दिसंबर 2026 को पेंशन अदालत निर्धारित किया गया है। पेंशन अदालत में सेवानिवृत कर्मचारियों के सेटलमेंट समेत अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान का किया जाएगा। पेंशन अदालत को लेकर कार्मिक, पेंशन व कल्याण विभाग मिलकर काम करेगी।


