स्कूल और सभी विश्वविद्यालय पर 10 हजार मामले लंबित, लोक अदालत में भेजने का निर्देश

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 सितंबर को मुजफ्फरपुर में लोक अदालत में बिहार के स्कूल और विश्वविद्यालयों के 9665 लंबित मुकदमे निपटाये जाएंगे। इनमें अधिकांश मामले सेवा निवृत्ति लाभ से संबंधित हैं। 2025 में सर्वाधिक 2179 केस लंबित हैं। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों और स्कूलों पर से मुकदमें का भार कम करना है।

स्कूल और सभी विश्वविद्यालय पर 10 हजार मामले लंबित, लोक अदालत में भेजने का निर्देश

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राज्य के विश्वविद्यालय और स्कूलों के लंबित मुकदमे 12 सितंबर को लगनी वाली लोक अदालत में निपाटाये जायेंगे। पटना हाईकोर्ट ने इसका निर्देश दिया है। इस बारे में सभी विवि को पत्र भी भेजा गया है। बिहार के स्कूल और विवि मिलाकर कुल 9665 मामले वर्ष 2002 से 2026 तक लंबित हैं। इनमें ज्यादातर मामले सेवा निवृत्ति लाभ के हैं साथ में कुछ मामले अवमानना के भी हैं। बीआरएबीयू में भी कई केस इन वर्षों के लंबित हैं। विवि प्रशासन इनमें से कुछ मामलों का लोक अदालत में निपटायेगी। लंबित मामलों में सबसे अधिक 2025 के हैं। वर्ष 2025 में स्कूल और सभी सभी विवि मिलाकर 2179 केस लंबित हैं।

बिहार के कई विश्वविद्यालयों के द्वार पारित कई आदेशों पर हाल में कोर्ट से रोक लगी है। सूत्रों का कहना है कि लंबित मामलों को जल्द खत्म करने के लिए इन्हें लोक अदालत में लेकर जाया जायेगा ताकि विवि और स्कूलों पर से मुकदमों का भार खत्म हो सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्कूल और सभी विश्वविद्यालय पर 10 हजार मामले लंबित, लोक अदालत में भेजने का निर्देश