बिजली के वर्कशॉप में अटके 1281 ट्रांसफार्मर

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

पूर्वांचल के 21 जिलों में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने में हो रही देरी के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वाराणसी जोन में 1281 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। प्रयागराज, मिर्जापुर, गाजीपुर और जौनपुर जिलों में सबसे अधिक ट्रांसफार्मर जले हैं।

बिजली के वर्कशॉप में अटके 1281 ट्रांसफार्मर

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल के 21 जिलों में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के नाम पर कागजी खानापूर्ति हो रही है। इसके चलते पेंडेंसी घटने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। विद्युत कार्यशाला मंडल की 29 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार जले ट्रांसफार्मरों का आंकड़ा 1281 तक पहुंच गया है। चार दिन पहले वाराणसी जोन प्रथम और द्वितीय के डिविजनों के ग्रामीण इलाकों में फुंके ट्रांसफार्मरों की संख्या 225 थी। सबसे अधिक प्रयागराज, मिर्जापुर, गाजीपुर और जौनपुर जिलों में ट्रांसफार्मर जले हैं। ट्रांसफार्मरों को बदलने की रफ्तार बेहद धीमी होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार वितरण विभाग की ओर से वाराणसी जोन द्वितीय में 226 जले ट्रांसफार्मर बदलने के लिए परचेज रिक्विजिशन (पीआर) वर्कशॉप भेज गया है।

वाराणसी जोन द्वितीय में चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर जिला आता है। प्रयागराज जोन में 591 जले ट्रांसफार्मर बदले जाने हैं। मिर्जापुर जोन में 289, आजमगढ़ जोन में 67, गोरखपुर जोन में 92 और बस्ती जोन में 11 जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिजली के वर्कशॉप में अटके 1281 ट्रांसफार्मर