आठवें वेतन आयोग में अनदेखी पर काला फीता बांधकर जताया विरोध
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाप्रतापगढ़ में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के कर्मचारियों ने केंद्रीय वेतन आयोग की अनुशंसाओं को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यजीत सिंह की अगुवाई में हुआ और कई कर्मचारियों ने भाग लिया। उनका उद्देश्य लाखों राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और अन्य कर्मियों की आवाज उठाना है।
प्रतापगढ़, संवाददाता। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कर्मचारियों ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग में राज्य के लाखों कर्मचारी, शिक्षक, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों का पक्ष न सुने जाने के विरोध में मंगलवार को काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदेश महामंत्री के निर्देश पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यजीत सिंह, जनपद अध्यक्ष विकास सिंह तथा जनपद सचिव आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान राधेश्याम पांडेय, अयाज अहमद, मुकेश कुमार मौर्य, अनिल यादव, रंजीत सिंह, पवन कुमार, अंतिम सिंह, प्रेमचंद यादव, संदीप सिंह, राजेश यादव, विवेक कुमार, समरजीत कुमार, छाया शुक्ला और बृजेश कुमार सेन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


