देवबंद में अमन-ओ-अमान के साथ हुई जुमा की नमाज अदा
कांत शर्मा व थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों की निगरानी की गई। इससे पूर्व पुलिस द्वारा नगर में

देवबंद। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को जुमा की नमाज नगर की सभी प्रमुख जामा मस्जिदों में अमन-ओ-अमान के साथ अदा की गई। हालांकि किसी नमाज के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में फोर्स के साथ फ्लेगमार्च भी किया। प्रयागराज हाईकोर्ट में मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर सुनवाई के चलते प्रशासन शुक्रवार को अलर्ट मोड पर रहा। प्रशासन ने जहां गुरुवार को शांति समिति की बैठक में लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान कर नगर में खुराफातियों को चेताते हुए फ्लैगमार्च किया था वहीं शुक्रवार को भी जुमा की नमाज से पूर्व नगर में खानकाह पुलिस चौकी से फ्लैगमार्च किया गया।
शुक्रवार को नगर की सभी मस्जिदों में शांति पूर्वक जुमा की नमाज अदा होने के बाद नमाजी अपने-अपने घरों को वापिस लौट गए। हालांकि प्रशासन ने नगर के चौक-चौराहों पर जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था वहीं प्रशासन ने दारुल उलूम की रशीदिया मस्जिद और मरकजी जामा मस्जिद पुलिस फोर्स तैनात किया था। इस दौरान एसडीएम विजय प्रताप सिंह, सीओ अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान मौजूद रहे।

