केओ कॉलेज केंद्र पर 307 में से 279 परीक्षार्थी हुए शामिल

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

गुमला में एनटीए के तत्वावधान में री-नीट परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। परीक्षा में 307 परीक्षार्थियों में से 279 ने भाग लिया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की निगरानी में परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त किया गया। बायोमैट्रिक सत्यापन तथा सुरक्षा उपायों के साथ उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित भेजी गईं।

केओ कॉलेज केंद्र पर 307 में से 279 परीक्षार्थी हुए शामिल

गुमला, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित केओ कॉलेज परीक्षा केंद्र पर री-नीट परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन किया गया। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने एनटीए के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया। परीक्षा केंद्र पर कुल 307 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें 279 परीक्षार्थी उपस्थित हुए,जबकि 28 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की निगरानी में परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और गोपनीय ढंग से संपन्न कराया गया।परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए दो स्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई थी। अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया।

केंद्र के बाहर और भीतर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को पूरी सुरक्षा एवं गोपनीयता के साथ निर्धारित डाकघर तक पहुंचाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।