डीएलएड पाठ्यक्रम परीक्षा 06 केंद्रों पर हुई, 88 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित डीएलएड पाठ्यक्रम प्रशिक्षण सत्र 2025-27 की परीक्षा हाजीपुर में सभी छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। कुल 3,751 में से 3,663 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत थी।

डीएलएड पाठ्यक्रम परीक्षा 06 केंद्रों पर हुई, 88 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा शुक्रवार को जिले के सभी छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में प्रारंभ हुई। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष एवं प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। आज की परीक्षा में जिले के सभी छह परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल आवंटित 3,751 परीक्षार्थियों में से 3,663 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार अथवा अन्य अवांछनीय गतिविधि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई तथा किसी भी अभ्यर्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र प्रेक्षक एवं पुलिस बल अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। अमिताभ सिंह

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएलएड पाठ्यक्रम परीक्षा 06 केंद्रों पर हुई, 88 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित