जिले भर में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा में 5608 परीक्षार्थी हुए उपस्थित
बेगूसराय के आठ केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेद, उत्पाद एवं निबंधन विभाग समेत अन्य पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 10,536 परीक्षार्थियों में से 5,608 उपस्थित रहे, जबकि 4,928 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन सुचारू और कदाचार रहित वातावरण में हुआ।

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के आठ केंद्रों पर बुधवार को दो पालियों में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के द्वारा मद्य निषेद, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय, गृह विभाग व परिवहन विभाग में मद्य निषेद सिपाही, कक्षपाल व चलंत दस्ता सिपाही के पद चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 10 हजार 536 परीक्षार्थियों में से 5608 परीक्षार्थी हुए उपस्थित हुए। जबकि 4928 अनुपस्थित रहे। डीईओ ने बताया कि पहली पाली में 4920 में से 2306 अवसेंट रहे। जबकि दूसरी पाली में 5416 में से 2994 परीक्षार्थी शामिल हुए।
बरौनी के तीन केन्द्रों पर केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा में 946 रहे गैरहाजिर बीहट। बरौनी के तीन केन्द्रों पर बुधवार को दो पालियों में हुई केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही) भर्ती परीक्षा में 946 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पपरौर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जैमरा तथा भारत सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर केन्द्र केन्द्र के केन्द्राधीक्षकों दीपशिखा, निरंजन कुमार तथा कुंदन कुमार ने शांतिपूर्ण तथा कदाचार रहित मौहाल में परीक्षा संचालन की बात कही है। (नि.सं.)


