विश्व शांति की कामना के साथ बौद्ध भिक्षुओं ने निकाली शांति पदयात्रा
विश्व शांति की कामना के साथ बौद्ध भिक्षुओं ने निकाली शांति पदयात्रा फोटो न्यूज बोधगया, निज प्रतिनिधि बोधगया में शनिवार की शाम विभिन्न देशों के लिए

बोधगया में शनिवार की शाम विभिन्न देशों के लिए भिक्षुओं व श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, करुणा, अहिंसा और मानवाधिकारों की रक्षा के संदेश के साथ शांति पदयात्रा निकाली। साथ ही हाल में दिवंगत तिब्बती शांति कार्यकर्ता लोग्हा रंगज़ेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गयी। बंगलादेश बौद्ध मठ से करीब एक सौ की संख्या में बौद्ध भिक्षु, लामा व बाल लामा कतारबद्ध अपने अपने हाथ मोमबत्ती लेकर पैदल एसबीआई मोड़, बीटीएमसी गोलंबर होते महाबोधि मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में प्रथम परिक्रमण का सभी ने परिक्रमा पूरा किया। तिब्बत बौद्धमठ के प्रभारी आमजी लामा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चीन के नए जातीय एकता कानून के माध्यम से तिब्बती भाषा, संस्कृति, धर्म और पारंपरिक विरासत सहित विभिन्न समुदायों की विशिष्ट पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
लोग्हा रंगज़ेन का बलिदान इसी नीति के विरोध का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण तथा संघर्ष और कठिनाइयों का सामना कर रहे सभी लोगों की सुरक्षा एवं मंगल की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की।


