मेला के दौरान हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
दुर्गापूजा ,दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक , बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने की। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने शांति और सद्भावना के साथ दुर्गापूजा मनाने की लोगों से अपील की।

दुर्गापूजा ,दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रतनी, निज संवाददाता झुनाठी थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गापूजा ,दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने की। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने शांति और सद्भावना के साथ दुर्गापूजा मनाने की लोगों से अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गापूजा में प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और मेला के दौरान हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। डीजे बजाते पकड़े जाएंगे तो डीजे को जब्त कर संचालक एवं कमेटी के लोग पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बगैर लाइसेंस के मूर्ति स्थापित नहीं करेंगे ,डांस प्रोग्राम कराने पर पूरी पाबन्दी रहेगी। मेला के दौरान सादे लिवास में पुलिस भ्रमणशील रहेंगे । निर्धारित समय और रूट के अनुसार प्रतिमा कृत्रिम तालाब में विसर्जित किया जाएगा। मौके पर अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश यादव सहित कई अन्य कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

