पीडितों को इंसाफ दिलाने को ही हुआ पीडीए का गठन: राम आसरे विश्वकर्मा
समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को न्याय दिलाने के लिए पीडीए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का दावा किया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया।

देवबंद, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में पूर्व मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को न्याय दिलाने के उद्देश्य से पीडीए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में यही गठजोड़ भाजपा को सत्ता से बाहर करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। मजनूवाला रोड स्थित सभागार में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में सभी वर्गों के लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों को न्याय दिलाने और उनकी आवाज बुलंद करने का काम पीडीए करेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मिशन-2027 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि जनता के भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव रूही अंजुम, कार्तिकेय राणा, जसबीर वाल्मीकि, राव कारी साजिद, सईद त्यागी, डॉ. शारिक, हसनैन प्रधान, चौधरी परविंद्र सिंह, नवाब यादव, अमित खारी, सुखपाल राणा और रिजवान अंसारी रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता रमेश पंवार और संचालन मास्टर जनेश्वर प्रसाद ने किया।


